भाटापारा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी भाटापारा द्वारा विधायक शिवरतन शर्मा की अगुवाई में अनेक विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें रक्तदान , प्रमुख स्थानों पर जांच के विभिन्न स्वास्थ्य उपकरण तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को वैक्सिंग टीका लगवाने के लिए लिए प्रेरित करना आदि शामिल है। महासती वार्ड के झूलेलाल धाम के समारोह में बोलते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हमारे वैज्ञानिकों ने काफी कम समय में ही कोरॉना के टिको काआविष्कार किया।सबसे पहले सेवा में लगे स्वास्थ्य ,सफाई एवं पुलिस तथा सेना के जवानों को लगाए गए फिर साठ तथा 45 वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों को टीके केंद्र सरकार द्वारा लगाए जा रहे हैं और जब 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीका लगवाने की जवाबदारी राज्य सरकार को दी गई उसका हश्र आप सब देख ही रहे हैं ।युवाओं के प्रतिराज्य सरकार द्वारा बरती जा रही बेरुखी की सजा प्रदेश के नौजवान भोग रहे हैं आज प्रदेश का यह हाल है कि 45 से अधिक उम्र के नागरिकों के टीकाकरण के लिए हमारे भाजपा के कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर 18 से अधिक उम्र के नव युवक एवं युवतियां टीका लगवाने के लिए भटक रहे हैं जिसकी मुख्य वजह है राज्य सरकार द्वारा समय पर टीके का ऑर्डर नहीं देना है
इस अवसर पर विधायक शिवरतन ने झूलेलाल धाम के मुखी नंदलाल गिदवानी एवं बाबा गरीबदास प्रेम प्रकाश मंडल गोदड़ी धाम काली मंदिर तथा एसएसडी धाम के प्रबंधकों को स्वास्थ्य कीट जिसमें कि ब्लड प्रेशर, शुगर, आक्सीजन , तथा थर्मामीटर एवं शरीर का तापमान नापने वाले उपकरण दिए इसके अतिरिक्त नगर में शक्ति वार्ड के शंकर स्कूल एवं माता दिवाला वार्ड के बाबा गरीबदास धाम में भी टीकाकरण का कार्यक्रम किया गया वही युवा मोर्चा के अध्यक्ष आशीष टोडर के नेतृत्व में राम सप्ताह चौक, फव्वारा चौक में मास्क एवं सेनीटाइजर का वितरण किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह गुंबर विधायक प्रतिनिधि आशीष जयसवाल जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यदू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ मोहन बांधे पार्षद गोवर्धन डहरिया, चंद्रप्रकाश ध्रुव ,सुरेश मिश्रा , महेश चंदानी,अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण टंडन प्रकाश दुलानी प्रकाश ठाकुर ,शुभम राजपूत अविनाश शर्मा धनु यादव नंदकिशोर वैष्णव श्रेणिक गोलछा थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक शिवरतन शर्मा की अगुवाई में हुए अनेक कार्यक्रम
