भाटापारा। ग्राम पंचायत दतरेंगी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सतनारायण ठाकुर के द्वारा सी सी रोड एवं नवीन पचरी निर्माण का भूमि पूजन कर कार्य चालू किया गया एवं बहुत पुरानी मांगों के पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत दतरेंगी के लोग काफी खुश नजर आए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरीता सत्यनारायण ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के द्वारा गांव के किसान के हित में जो कार्य किया जा रहा है उससे गांव के किसान काफी खुश हैं । आज जो किसान न्याय योजना के तहत किसानों को पैसा मिल रहा उससे अभी किसानों को खेती करने में आर्थिक सहायता मिल रही है जिससे किसानों को खेती करने के लिए किसी से उधार लेने की जरूरत नहीं पड़ी है। गोधन योजना के तहत किसानों को पैसा मिल रहा है धान के अलावा अन्य फसल उगाने पर दस हजार रूपए एकड प्रोत्साहन राशि मिल रही है ।जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है प्रदेश सरकार कोरोना काल से निपटते हुए छत्तीसगढ़ का प्रदेश आज भी तरक्की के रास्ते पर अपनी अलग पहचान बनाए पूरे गांव में रोजगार गारंटी के तहत गांव-गांव में कार्य दिया जा रहा है गांव गली में सी सी रोड, तालाब गहरीकरण, पचरी निर्माण हर तरह का विकास छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहा है। छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर अलग पहचान बना रहा है गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना पूरा हो रहा है । उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दतरेंगी के सरपंच हुलास साहू, उपसरपंच हिमित, द्वारिका यादव, कुंज राम यादव, धनेश साहू, चिंता साहू, संतोष साहू ,धनेश्वरी बाई ,लक्ष्मी वर्मा, शशि साहू, खेतहार जयसवाल, रामकुमार वर्मा, राजकुमार वर्मा, सुभाष साहू एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
भाटापारा जिले की ग्राम पंचायत दतरेंगी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर ने किया सी सी रोड और नवीन पचरी निर्माण का भूमि पूजन
