भाटापारा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा (शहर ) द्वारा एक सुंदर पहल 1 जून से प्रारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील माहेश्वरी, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता, ने फीता काटकर किया । आज प्रमुख समस्यायों में राशन कार्ड बनवाने, नाली निर्माण, नाला सफाई, पटवारी समस्या, रोजगार सहायक के विरूद्ध शिकायत सहित अन्य समस्यों से अवगत करवाया गया जिसे की सुलझाने हेतु सम्बधित से निराकरण हेतु प्रेषित किया गया ,आज जन समस्या निवारण केंद्र के प्रारंभ होने से लोगो मे अच्छी प्रतिक्रिया है, कांग्रेस पार्टी जनता की सेवा के लिए संकल्पित है भूपेश बघेल सरकार हर आम आदमी के हित के लिए कार्य कर रही है और जनता को उसका लाभ मिलना चाहिए।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा, पूर्व पालिका अध्यक्ष बसंत भृगु, सभापति सीरीज जांगड़े, प्रमेंद्र तिवारी, आलोक मिश्रा, रोशन हबलानी, प्रशान्त गाँधी ,अशोक तिवाड़ी, रोहित साहू , शहनाज़ अख्तर ,एल्डरमैन मुकेश साहू, महेंद्र साहू, जिला सचिव पवन यदु, गोपाल शर्मा, राजा तिवारी, जाहिर बांठिया , शैलेन्द्र अहिरवार, मनमोहन कुर्रे, मोहन निषाद, विवेक यदु, मनीष पंजवानी, लोकेश यादव, संतोष यादव, ईश्वर सेन, भरत नागवानी, दीपक वर्मा , भुनेश्वर शर्मा, हरीश लहरे, निर्मला कोसले, हेमिन ध्रुव, सीमा, सहित कांग्रेस जनो की उपस्थिति रही।
