भाटापारा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गैर मुस्लिम शरणार्थियों की नागरिकता को लेकर बड़ा फैसला किया है। देश के 13 जिलों में रह रहे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का मोदी सरकार ने फैसला कर लिया है । इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है ।जानकारी में बताया गया है कि इसके लिए केंद्र सरकार ने आवेदन मंगवाए है गुजरात राजस्थान छत्तीसगढ़ हरियाणा और पंजाब के 13 जिलों को चिन्हित किया गया है जहां गैर मुस्लिम शरणार्थि रह रहे हैं। जिनका धर्म हिंदू, जैन, सिख या फिर बौद्ध है। सरकार ने इनसे भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन जमा करने के लिए कहा है। नागरिकता कानून में 1955 और 2009 में बने कानून के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय आदेश के तत्काल क्रियान्वयन के लिए एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना में गृह मंत्रालय ने कहा है गैर मुस्लिम अपनी नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में बलोदा बाजार जिला और दुर्ग जिले में काफी संख्या में गैर मुस्लिम शरणार्थी रहते हैं इस आदेश के बाद इनकी नागरिकता का रास्ता साफ हो गया है खबर के अनुसार बलौदा बाजार जिले में काफी बड़ी संख्या में गैर मुस्लिम शरणार्थी रह रहे हैं इस आदेश के बाद उन लोगों में अंदर ही अंदर खुशी की लहर है खबर के अनुसार अल्पसंख्यक समुदाय हिंदू सिख बौद्ध जैन पारसी और इसाई लोगों को भारतीय नागरिक के तौर पर पंजीकृत करने के लिए निर्देश जारी किया गया है अधिसूचना के अनुसार नागरिकों के रूप में पंजीकरण या देसी करण के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा आवेदन का सत्यापन जिला स्तर और राज्य स्तर पर कलेक्टर आया सचिवों द्वारा एक साथ किया जाएगा बताया गया है कि आवेदन और उसकी रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर केंद्र सरकार को एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी।
छत्तीसगढ़ में दुर्ग बलौदा बाजार जिले में सर्वाधिक शरणार्थी
खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले में और बलौदाबाजार जिले में काफी बड़ी संख्या में गैर मुस्लिम शरणार्थी रह रहे हैं जो काफी समय से नागरिकता प्राप्त करने के लिए जद्दोजहद करते रहे हैं सरकार के आदेश के बाद अब इनकी नागरिकता का रास्ता साफ हो गया है। बताते हैं कि लंबे समय से रह रहे इन लोगों को नागरिकता मिलने का बेसब्री से इंतजार था।
गैर मुस्लिम शरणार्थियों को मिलेंगी नागरिकता, छत्तीसगढ़ में रह रहे शरणार्थियों को भी होगा फायदा
