रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए बुधवार को वैक्सीन की बड़ी खेप राजधानी पहुंची है। मुंबई से रायपुर पहुंची फ्लाइट एआई 651 से बॉक्स एयरपोर्ट पर उतारे गए हैं। यह जानकारी एयरपोर्ट के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने दी है। उन्होंने बताया कि 31 बॉक्स कोविशील्ड वैक्सीन रायपुर पहुंची है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने कहा है कि आज प्रदेश को 3 लाख 69 हजार डोज कोविशील्ड वैक्सीन के मिले हैं। इससे 45 प्लस उम्र वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 प्लस आयु वर्ग के लिए 7 जून से वैक्सीन प्राप्त होगी। आज मिली कोविशील्ड की बड़ी खेप से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ेगी।
कोविशील्ड वैक्सीन के 3 लाख 69 हज़ार डोज़ रायपुर पहुंचे
