रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से वर्ष 2020-21 की हायर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी व्यावसायिक और डीपीएड परीक्षाओं के परीक्षार्थी को राहत दी गई है। परीक्षार्थी कोविड संक्रमित होने की स्थिति में प्रश्नपत्र-उत्तरपुस्तिका प्राप्त और जमा करने के लिए किसी व्यक्ति को अधिकृत कर सकेंगे। अधिकृत व्यक्ति संबंधित संक्रमित परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र,कोरोना संक्रमण का प्रमाण पत्र,आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ संबंधित परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र-उत्तरपुस्तिका प्राप्त और जमा कर सकेगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि मंडल की ओर से वर्ष 2020-21 की ये परीक्षाएं संचालन करने के संबंध में समस्त केन्द्राध्यक्षकों को 1 जून से 5 जून तक परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिकाएं प्रदान करने कहा गया है। 6 जून से 10 जून तक लिखित उत्तरपुस्तिकाएं जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
हायर सेकेंडरी परीक्षा: कोविड संक्रमित होने पर परीक्षार्थी उत्तरपुस्तिका लेने और जमा करने के लिए किसी व्यक्ति को अधिकृत कर सकेंगे
