अब राजधानी में मैरिज हाँल का संचालन शर्तों के साथ होगा- कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. एस. भारती दासन ने जिले में मैरिज हॉल संचालन की अनुमति प्रदान की है। उन्होंने शर्तों के साथ मैरिज हॉल के संचालन की अनुमति दी है। इस संबंध में उन्होंने आदेश जारी कर दिया है,जो तत्काल प्रभावशील होगा। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए भीड़-भाड़ की स्थिति निर्मित होने या राज्य शासन/कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply