भाटापारा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गाँधी की 30 पुण्यतिथि आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में कांग्रेस भवन भाटापारा में मनाई गई और उनके कार्यो का स्मरण किया गया एवं श्रदांजलि अर्पित की गई।उपस्थित सभी लोगों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा के प्रति अपना दृढ़ विश्वास प्रकट करते हुए आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने एवं देश मे साम्प्रदयिक सद्भवना कायम करने की शपथ भी ली । राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस जनों ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं. देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हें जाता है. स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने किया । मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया. पंचायती राज के हिमायती थे। देश की प्रगति एवं उन्नति में उनके अनेकानेक योगदान और बलिदान की भूलाया नही जा सकता । आज उनकी पावन पुण्यतिथि पर मास्क एवं साबुन का वितरण भी शहर कांग्रेस कमेटी ने किया और यह वितरण कार्यक्रम एवं वैक्सीन के लिए जागरुक अभियान 24 मई तक चलेगा। आज के कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अग्रवाल छत्तीसगढ़ सरकार में निगम सदस्य सतीष अग्रवाल, प्रदेश सचिव सुशील शर्मा, प्रदेश सचिव गणेश ध्रुव, प्रदेश प्रतिनिधि ईश्वर सिंह ठाकुर, सुनील गुप्ता, सभापति सीरीज जांगड़े, सत्यनारायण जोशी, नरेश चौबे, आलोक मिश्रा, नानू सोनी, प्रशान्त गाँधी, शैलेन्द्र अहिरवार, शरद खरे, भुवन सिंह ठाकुर, महेंद्र साहू, अशोक साहू, प्रमोद अग्रवाल, हेमिन बाई, निर्मला, मनीष पंजवानी, गिरिराज चावड़ा सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गाँधी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाई गई
