भाटापारा। कांग्रेस भवन में21 मई को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष संतोष यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के निर्देशन पर भाटपारा शहर अध्यक्ष भुवन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भारत रत्न प्राप्त पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही सेवा दल द्वारा चावल मास्क एवं साबुन वितरण आमजन में किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी महेंद्र साहू महासचिव सतीश गेन्द्रे संयुक्त सचिव अशोक दारा साहू एवं ओमप्रकाश यदु कृष्णा साहू महावीर वार्ड अध्यक्ष महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला कोसले जी ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती हेमिन ध्रुव सीमा रात्रे नागेंद्र कोसले एवं गिरिराज चावड़ा उपस्थित रहे।
कांग्रेस भवन में सेवादल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
