भाटापारा। पूरे बलौदा बाजार भाटापारा जिले में पहली बार चाइल्ड पोर्नोग्रापी के मामले में शहर थाना भाटापारा के द्वारा कार्यवाही की गई है इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसके पास से 2 नग मोबाइल भी जब्त किया गया है और उसके खिलाफ धारा 67 67 बी एवं आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है संपूर्ण मामले में जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि आरोपी रविंद्र ध्रुव को इस मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है विजय चौधरी ने बताया कि सरकार के द्वारा सोशल मीडिया में किसी महिला या बच्चों पर पॉर्नोग्रापी को मोबाइल में अपलोड डाउनलोड व शेयर करने पर रोक लगाई गई है उसके उपरांत भी कुछ व्यक्तियों के द्वारा इस प्रकार की हरकत पर अन्य व्यक्तियों के मोबाइल में शेयर किया जा रहा है प्रकार का मामला भाटापारा मैं सामने आने पर इस पर त्वरित कार्यवाही की गई है। नगर निरीक्षक चौधरी ने बताया कि आरोपी रविंद्र कुमार ध्रुव के मोबाइल को कब्जे में लेकर चेक करने पर वर्ष 2020 से 20 मई 2021 तक की अवधि में आरोपी रविंद्र ध्रुव के द्वारा अपने मोबाइल फोन में नाबालिग बालिकाओं का अश्लील फोटो को अपलोड डाउनलोड कर फेसबुक मैसेंजर में व्हाट्सएप से दूसरे मोबाइल पर अन्य लोगों को भेजना पाया गया है । जिसके फलस्वरूप आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक नरेंद्र कुमार निषाद आरक्षक भारत भूषण पठारी श्रीचंद ध्रुव वर साइबर टीम बलौदा बाजार के कुमार जायसवाल सहित साइबर टीम का विशेष योगदान रहा है।
जिले में पहली बार चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में हुई कार्यवाही, एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
