प्रदेश सरकार बिजली बिल, संपत्ति व जलकर माफ करे: भाजयुमो

भाटापारा। भाजयुमो के शहर अध्यक्ष आशीष टोडर , अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मी बंटी टंडन। जनजाति के अध्यक्ष मोंटू ध्रुव, पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू एवं भाजपा पार्षद दल के नेताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश सरकार कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक रूप से टूट चुकी प्रदेश की जनता को राहत देते हुए उनका बिजली बिल, संपत्ति कर एवं जल कर माफ करे एवं गरीब घर के प्रत्येक परिवार को तीन हजार रुपए का राहत पैकेज देवे और इस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में संपत्ति कर को आधा करने के बात भी कही थी
भाजपा नेताओं ने कहा कि एक तरफ जब प्रदेश की भूपेश सरकार अपने आप को प्रदेश के मध्यम एवं निम्न वर्ग के लोगों की हितचिंतक बताती है ,कोरोना जैसी महामारी के टीको पर तो यह सरकार समाज में आपसी फूट डालते हुए अंत्योदय, बीपीएल, सामान्य कार्ड धारियों में दीवार पैदा कर रही है प्रदेश सरकार क्या यह सोचती है कि कोरोना महामारी परिवारों के कार्ड धारी को देख कर उन पर हमला करेगी?
जबकि कोराना की दूसरी लहर से कई घरों के परिवार न केवल उसके काल के गाल में समा गए अपितु लॉक डाउन होने की वजह से कई परिवार आर्थिक रूप से तबाह हो चुके हैं उनके समक्ष खाने-पीने के लाले पड़ गए हैं जिस पर यह सरकार अब शराब परोस कर उनके घरों में कलह पैदा कर रही है परंतु यह सरकार इन गरीब एवं निम्न वर्ग के लोगों की सुध क्यों नहीं ले रही है
भाजपा नेताओं ने कहा कि बात-बात में केंद्र सरकार को कोसने वाली है सरकार , प्रदेश की खस्ताहाल का दिखावा कर केंद्र से सहायता राशि मांगने वाली यह सरकार अपने प्रदेश की जनता जोकि कोरोना महामारी से बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है उनको बिजली बिल, एवं संपत्ति तथा जलकर जो कि इस सरकार के हाथो में हैं तो यह सरकार प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करते हुए उनके वै सभी टैक्स माफ करें

Leave a Reply