लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में 29 लोगों के खिलाफ कार्यवाही

भाटापारा। मंगलवार को नगर पालिका परिषद भाटापारा के द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में 29 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जिनसे जुर्माने के रूप में 40 हजार एक सौ रुपए वसूल किए गए बता दें कि नगर पालिका परिषद के द्वारा पिछले 10 दिनों से लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है मंगलवार को की गई कार्रवाई में 22 मामले अवैध तरीके से धान का परिवहन करने एवं मंडी शुल्क का नुकसान करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई है इसके अतिरिक्त छः दुकानदारों के खिलाफ लॉक डाउन का उल्लंघन करने एवं गुमास्ता एक्ट का उल्लंघन करने के खिलाफ कार्रवाई की गई एक प्रकरण लॉकडाउन में निर्माण कार्य करने के मामले में कार्रवाई की गई है। उक्त मामले में जानकारी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने बताया कि जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन एवं एसडीएम इंदिरा देव हारी के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन का स्पष्ट निर्देश है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए और कार्रवाई को निरंतर जारी रखा जाए इसी कड़ी में पालिका प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वे लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई से बचे। मंगलवार को की गई इस कार्रवाई में मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी नायब तहसीलदार मोहित अमिला स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र शुक्ला पूर्णेन्दु त्रिवेदी कन्हैया ठाकुर, अजय नायडू पुलिस विभाग के सहायक उप निरीक्षक टेक सिंह राजपूत सहित पालिका प्रशासन एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply