टीकाकरण: भाटापारा ब्लॉक में मंगलवार को रहा बंद

भाटापारा। मंगलवार को समूचे bhatapara ब्लॉक में टीकाकरण का कार्य बंद रहा ।जानकारी में बताया गया कि वैक्सिंग के नहीं होने की वजह से मंगलवार को सभी सेंटर में टीकाकरण बंद रहा। इधर नगरी क्षेत्र के लोग टीका लगाने के लिए काफी उत्साहित वह सक्रिय नजर आ रहे हैं छत्तीसगढ़ शासन की ओर से एक ऐप बनाया गया है जिसके जरिए लोग टीकाकरण के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन के बाद उनको मोबाइल पर ही सभी जानकारी मिल जाएगी की कब और कहां कितने बजे उन्हें टीकाकरण केंद्र पहुंचना है। इस मामले में यहां यह बताना जरूरी है कि जितना ज्यादा रजिस्ट्रेशन होगा उसी के अनुपात और उसी के अनुसार की वैक्सीन की उपलब्धता हो पाएगी इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें ताकि ज्यादा से ज्यादा दवाई क्षेत्र को उपलब्ध हो सके और जल्द से जल्द लोगों का टीकाकरण किया जा सके। इस मामले में टीकाकरण का कार्य देख रहे राजेश डहरिया ने बताया कि पहले की तुलना में अब लोगों में वैक्सीन लगवाने के लिए थोड़ी जागरूकता बढ़ी है और अभी इसे और जागरूक किए जाने की जरूरत है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवा सकें उन्होंने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन निरंतर करते रहें ताकि वैक्सीन आते ही उन्हें वैक्सीन लगाई जा सकेगी और लोगों को इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े।

Leave a Reply