भाटापारा क्षेत्र में वैक्सीन को लेकर उत्साह

भाटापारा । विकासखंड के ग्राम पंचायत गुडेलिया मे वैक्सिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला है कोरोना के इस संक्रमण काल में जहां लोगों ने वैक्सीन को लेकर कई प्रकार की भ्रामक बातें कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की है पर इन अफवाहों को नजरअंदाज करते हुए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन लगाने को लेकर काफी जागरुकता देखने में आई है।
ग्राम पंचायत गुड़ेलिया हमेशा एक जागरूक और आदर्श ग्राम रहा है इस गांव की आबादी लगभग 1000 के आसपास है जिसमें ग्राम वासियों की समझदारी के चलते इसमें लगभग 330 लोगों ने टिका लगवा कर इस गांव को और अपने जीवन को सुरक्षित रखने का सफल प्रयास किया जा रहा है ।गांव के सरपंच लोकेश ध्रुव और उपसरपंच संकेत अग्रवाल ने बताया कि हमारे गांव में हमने वैक्सीनेशन के लिए सभी को प्रेरित किया है और गांव वालों को जागरुक कर टीकाकरण कराया जा रहा है वही गांव के टीकाकरण करवाने वाले विष्णु राजेश दीना हेमंत बद्री आदि लोगों ने सामूहिक बयान में कहा कि गांव की आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता व गांव के पंचों के द्वारा गांव में मुनादी कर टीकाकरण के लिए जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply