भाटापारा जनपद के सभी 105 गांवों में ऑक्सीमीटर दिया गया

भाटापारा।जनपद पंचायत भाटापारा के तरफ से सभी 105 ग्रामों के समस्त मितानिनो, चयनित सामाजिक कार्यकर्ता ,सरपंच , जनपद सदस्य , सचिव ,रोजगार सहायकों को ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया जा रहा है ।इसकी शुरुआत ग्राम तरेंगा से छाया विधायक सुनील माहेश्वरी , जनपद अध्यक्ष संगीता मनोहर साहू , जिला कांग्रेस प्रवक्ता केतुमान साहू व सरपंच कांति आदिल की गरिमामय उपस्थिति में की गई ।
उक्त अवसर पर छाया विधायक सुनील महेश्वरी ने कहा कि मेरे आग्रह को स्वीकारते हुए जनपद अध्यक्ष संगीता मनोहर साहू ने जनपद पंचायत के तरफ से कोरोना से लोगों के प्राण बचाने के लिए गांव गांव में ऑक्सीमीटर बांटने की व्यवस्था की है । जो एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि का परिचायक होने के साथ-साथ कोरोना की लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगा । इसके लिए मैं पूरे कांग्रेसी परिवार की तरफ से जनपद अध्यक्ष संगीता मनोहर साहू एवं जनपद पंचायत परिवार का आभार व्यक्त करता हूं ।
श्री माहेश्वरी ने कहा कि ऑक्सीमीटर की उपलब्धता से गांव में कोरोना के लक्षण वाले मरीज अपने जनप्रतिनिधि , चयनित सामाजिक कार्यकर्ताओं , मितानिनों आदि से ऑक्सीमीटर लेकर अपना ऑक्सीजन लेवल चेक कर लेंगे। जिससे उनका अक्सीजन 90 पहुंचने से पहले उन्हें जानकारी हो जाएगी। और वे समय पर अस्पताल पहुंच गए तो उनकी जान बचाने में बहुत ज्यादा कामयाबी मिल सकेगी । इससे मृत्यु दर में बहुत कमी आएगी ।वर्तमान में कई लोगों ऑक्सीजन लेवल 70 तक तक पहुंच जाता है लेकिन ऑक्सी मीटर की अनुपलब्धता के चलते उन्हें पता नहीं चल पाता और बहुत से केस इसीलिए बिगड़ जाते हैं।
जनपद अध्यक्ष संगीता मनोहर साहू ने कहा कि हमारे निर्वाचित जनपद सदस्य एवं सरपंच, जनप्रतिनिधि गन मानिटरिंग करते रहेंगे । कोरोना महामारी से संघर्ष के लिए हमारा जनपद पंचायत भाटापारा आम जनता के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है । उन्होंने उपस्थित मितानिन से और भी आवश्यक सामग्री की कमी की जानकारी ली तथा उन्हें आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम पूर्ण रूप से उनका सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केतुमान साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं स्वास्थ्य एवं प्रभारी मंत्री जी के द्वारा कोरोला के नियंत्रण हेतु प्रयास किया जा रहा है । जिसके चलते आज छत्तीसगढ़ में संक्रमण की दर 30 से 12% के स्तर पर पहुंच गया है ।
प्रमुख रूप से पंचायत इंस्पेक्टर हेमलाल वर्मा, सचिव अमरनाथ मनहरे , रोजगार सहायक लेखराम , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,श्रीमती सरोज साहू,मोनिका साहू ,राजकुमारी,कमला महिलांगे,चंद्रिका पटेल ,एम.टी मितानिन, श्रीमती त्रिवेणी साहू ,रीता देवांगन, संतोषी यादव,केवरा साहू , द्रौपती देवांगन, अहिल्या वैष्णव,मनी मानिकपुरी चंद्रकला साहू ,रेखा ध्रुव,अनिता दिवाकर ,लक्ष्मी साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply