सिंधी समाज द्वारा राशन सामग्री वितरित


भाटापारा। कोरोना की रोकथाम के लिए जिले में लगे लंबे समय से लाँक डाउन के कारण गरीब परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इन स्थितियों को देखते हुए समाज के दानवीर समाज सेवियों के सहयोग से 45 परिवारों को राशन सामग्री
गेहूँ,दाल,पोहा,तेल,शक्कर,बिस्कूट,चायपत्ती,सर्फ,आलू,प्याज व हल्दी,मिर्ची,धनिया पाउडर का वितरण स्थानिय श्री गुरूनानक सिंधी धर्मशाला में किया गया।इसके साथ ही साथ विगत 20 दिनों से जरूरतमंद परिवारों को उनकी आवश्यकता अनुसार राशन सामग्री भी पहुँचाई जा रही है राशन सामग्री वितरण के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी दयालदास गोंईदानी,सचिव व पार्षद राजेश छाबड़िया,युवा समाजसेवी सुरेश वाधवानी,जवाहर सहेता,अन्नू मंगलानी उपस्थित रहे।

Leave a Reply