सांसद सुनील सोनी ने किया एम्बुलेंस सुविधा का लोकार्पण

भाटापारा। रायपुर के लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने कोविड संकट से निपटने के लिए अपनी सांसद निधि से 2 एम्बुलेंस वाहन की सुविधा भाटापारा विधानसभा को प्रदान की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनभागीदारी से पांच कंसंट्रेटर मशीन bhatapara अस्पताल को सौंपी है और 5 कंसंट्रेटर मशीन simga अस्पताल को सौंपी है।
ये 2 एम्बुलेंस वाहन भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के भाटापारा एवं सिमगा इलाके के मरीज़ों के उपयोग के लिए प्रदान की है। सोनी ने भाटापारा के रेस्ट हाऊस में आज भाटापारा विकासखण्ड के लिए दिए गए 01 एम्बुलेन्स वाहन का लोकार्पण किया। वहीं उन्होंने दूसरी एंबुलेंस का लोकार्पण सिमगा में किया। उन्होंने वाहन की विधिवत पूजा-अर्चना कर स्वास्थ्य विभाग को चाभी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सांसद सोनी ने इस अवसर पर कहा की एम्बुलेन्स सुविधा मिल जाने से मरीज़ अब आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंच पाएंगे और उनकी जान बच पाएगी। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों एवं पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों से कोरोना के ताज़ा हालात की जानकारी ली और उपयोगी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान मीडिया के माध्यम से आम जनता से यह अनुरोध किया है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए अनिवार्य रूप से लोग टीका लगाएं क्योंकि टीका ही सबसे बड़ा बचाव है । सोनी ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। हमें अत्यधिक सावधान रहने की जरूरत है। दो ग़ज़ की दूरी, मास्क पहनना और बार-बार हाथ धोते रहना तब तक जरूरी है जब तक कोरोना बीमारी का समूल नाश ना हो जाये। सांसद सुनील सोनी एवं विधायक शिवरतन शर्मा ने विश्रामगृह मैं अधिकारियों से चर्चा करते हुए निर्देश दिया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में टेस्टिंग बढ़ाई जाए ताकि संक्रमण से लोग सावधान हो सके और लोगों का समय पर इलाज हो सके। इसके लिए दोनों नेताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी खेमराज सोनवानी से भी दूरभाष पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा राकेश तिवारी,जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु(गोलू),पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन बांधे,जिला मंत्री महाबल बघेल,विधायक प्रतिनिधि आशिष जायसवाल, डा विकास आडिल,मंडल उपाध्यक्ष सुरेश मिश्रा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आशिष टोडर,महामंत्री अविनाश शर्मा,कोषाध्यक्ष दरवेस हबलानी, उपाध्यक्ष काके थदवानी,पार्षद आशिष चंद्र प्रकाश साहू सहित एसडीएम इंदिरा देवहारी तहसीलदार ज्योति मसियारे नायाब तहसीलदार मयंक अग्रवाल मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी स्वास्थ्य विभाग से डॉ दास एवं राजेश डहरिया के अतिरिक्त भाटापारा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
वेंटिलेटर मशीन दिलाने प्रयास करूंगा
सांसद सुनील सोनी ने कहा कि भाटापारा अस्पताल को कम से कम दो से तीन वेंटिलेटर मशीन दिलाने का प्रयास करूंगा ताकि यहां पर लोगों को सुविधा मिल सके इसके लिए उन्होंने डॉ दास से आवश्यक जानकारी एकत्र कर देने के लिए कहा है सांसद सुनील सोनी ने कहा कि भाटापारा क्षेत्र काफी बड़ा क्षेत्र है यहां पर अस्पताल में पर्याप्त सुविधा होना चाहिए इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply