लॉकडाउन: भाटापारा जिले में मिल सकती है राहत

भाटापारा। बलौदा बाजार जिले में 17 मई सुबह 6 बजे तक लॉक डाउन है पर अब माना जा रहा है कि जिले में जिस कुरौना संक्रमित मरीजों की संख्या में निरंतर कमी हो रही है उसको देखते हुए कुछ रियायतों को बढ़ाते हुए लॉकडाउन में राहत दी जा सकती हैं पूरे जिले के लोगों को अब lock-down से राहत के आदेश का इंतजार है। लोगों का ऐसा सुझाव है कि जो भी आदेश निकले उसमें एकरूपता के साथ ही साथ आदेश पूरी तरह स्पष्ट हो ताकि सभी लोगों को सुविधा हो सके। राज्य सरकार ने जिले के कलेक्टरों के ऊपर यह भार सौंप दिया है कि वे अपने जिले की स्थिति के अनुसार निर्णय ले सकेंगे पर ऐसा माना जा रहा है कि सभी प्रकार के व्यापार को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खोला जा सकता है यद्यपि अभी इसका आदेश निकला नहीं है ।आदेश के निकलने का इंतजार सभी वर्गों को है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की व्यापारियों और सभी कलेक्टरों की बैठक के बाद इस बात के संकेत मिले हैं कि सरकार अब लॉकडाउन के साथ ही साथ व्यापार व्यवसाय को भी प्रारंभ करने की मानसिकता में है ताकि आर्थिक गतिविधियां संचालित हो सके वर्तमान में लोग जिस प्रकार लॉकडाउन का दंश झेल रहे हैं उससे भी लोगों को थोड़ी राहत मिल सके। बीते सप्ताह में पूरे जिले में कोरोना संक्रमि तो की संख्या में पूर्व की तुलना में कमी दर्ज की गई है bhatapara और simga ब्लॉक में मरीजों की संख्या में अच्छी खासी कमी दर्ज की गई है।
1 सप्ताह में मरीजों की रही ऐसी स्थिति
7 मई को 710 केश
8 मई को 727 केस
9 मई को 634 केस
10 मई को 692 केस
11 मई को 406 केस
12 मई को 565 केस
13 मई को 619 केस
पूरे जिले में एक बार ही ऐसा हुआ है जब 1000 से अधिक के 1 दिन में निकले थे उसके बाद से रोजाना 1000 से कम केसों की संख्या रही है पिछले 1 सप्ताह से औसतन 650 केस करीब निकल रहे हैं।

Leave a Reply