0 चयनित शिक्षक नियुक्ति के लिए 2 साल से परेशान,विधायक को सौंपा ज्ञापन।
भाटापारा। छत्तीसगढ़ में 9 मार्च 2019 से जारी शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया आज 2 साल से ऊपर हो गए पर पूर्ण नहीं हो पाई है 14580 पदों पर छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शिक्षक भर्ती के विभिन्न पद जिसमें व्याख्याता शिक्षक व्यायाम शिक्षक सहायक शिक्षक सहायक शिक्षक प्रयोगशाला ऐसे पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आज तक पूर्ण नहीं हो पाई है इस प्रक्रिया में गत मार्च महीने में व्याख्याताओं के 2700 पदों पर नियुक्ति की गई लेकिन शिक्षक व्यायाम शिक्षक सहायक शिक्षक ऐसे पदों के अभ्यर्थी आज भी परेशान हैं और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं उनकी स्थिति बीच मझधार में फंसी हुई है आज कुछ चयनित शिक्षक अभ्यर्थी रिक्शा चलाने एवं मजदूरी करने पर मजबूर हैं इसी तारतम्य में अभी लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए 5000 पदों की भर्ती का आदेश जारी किया गया है जो कि संविदा भर्ती है और इसमें वेतनमान भी शासकीय शिक्षकों से अधिक रखा गया है इस विषय को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड बीएड संघ के पदाधिकारियों तथा शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों के द्वारा जिसमें बलौदाबाजार जिला के जिला संयोजक परिचय मिश्रा भाटापारा ब्लॉक के अध्यक्ष सुकलाल यदु सचिव चंद्रकांत बांगड़े निर्मल जांगड़े तथा योगेश नेताम यह सभी चयनित व्यायाम शिक्षकों ने अपनी पीड़ा ज्ञापन के माध्यम से भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा के पास रखा और विपक्ष से इस विषय को पुरजोर उठाने का आग्रह करते हुए अपने भर्ती के मांग को उनके समक्ष रखा और प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं की मानसिक व्यथा को बताते हुए कहा कि अब हमारा धैर्य टूटता जा रहा है और हम मन ही मन मानसिक अवसाद की ओर जा रहे हैं अतः आपसे निवेदन रहेगा कि आप इस विषय को संज्ञान में लेते हुए शासन प्रशासन को हमारी व्यथा को अवगत कराते हुए अति शीघ्र इस भर्ती को पूर्ण रूप से गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा करें जिसमे शिक्षक सहायक शिक्षक की नियुक्ति व दूसरे तथा तीसरे सूची को जारी करने की मांग करने का निवेदन करे चयनित शिक्षकों ने बताया की यदि सितंबर तक यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती है तो प्रावीण्य सूची जो व्यापम के द्वारा जारी की गई है उसकी मियाद भी खत्म हो जाएगी और यह सूची रद्द मानी जाएगी। जब इस कोरोना काल में संविदा शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकल सकता है उनकी प्रक्रिया हो सकती है तो नियमित शिक्षकों की भर्ती जो अपने अंतिम पड़ाव पर है नियुक्ति प्रक्रिया ही शेष है वह क्यों पूरी नहीं हो सकती इस पर माननीय विधायक शिवरतन शर्मा ने इन चयनित अभ्यर्थियों की को आश्वासन दिया कि इस विषय पर वे मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे और विपक्ष हर स्तर पर इस मुद्दे को सभी जगहों पर उठाएंगे ।
