दुर्ग जिले में ब्लैक फंगस के 9 मरीजों की पुष्टि, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा इलाज, 4 को हायर सेंटर में किया रेफर

दुर्ग। कोरोना महामारी के बाद अब जिले में ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ गया है जवाहरलाल नेहरु चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में ब्लैक फंगस से संक्रमित 9 मरीजों का उपचार चल रहा है । चार मरीजों को हायर सेंटर में इलाज के लिए रेफर किया गया है ।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया है कि ब्लैक फंगस महामारी से बहुत ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है यह पूरा विषय नर्सिंग केयर का है कोरोना संक्रमण के पश्चात स्वस्थ हुए मरीज के शरीर में यह फंगस साफ सफाई के अभाव में आ सकता है इस दौरान मरीज को स्वयं ज्यादा से ज्यादा साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए वहीं संयंत्र प्रबंधन ने जारी बयान में सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस के 9 केस की पुष्टि की हैं। वहीं 4 संदिग्ध केस ऐसे हैं । जिनकी रेपोर्ट आना बाकी है। इनमें से 4 मरीज को हाईयेर सेंटर में रेफर किया गया है और 9 का इलाज सेक्टर 09 में चल रहा है। 11 मई को एक मरीज की मौत हुई थी।

Leave a Reply