भाटापारा। लॉक डाउन होने के बावजूद पूरे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति निरंतर गंभीर होती जा रही है लगभग प्रतिदिन पूरे जिले में संक्रमितो की संख्या बढ़ रही है मंगलवार को अब तक का सबसे अधिक करोना विस्फोट हुआ है मंगलवार को कुल 1047 लोग पूरे जिले से सामने आए हैं जिसमें बलोदा बाजार ब्लॉक से 251 मरीज भाटापारा ब्लॉक से 117 मरीज बिलाईगढ़ ब्लॉक से 152 मरीज कसडोल ब्लॉक से 233 मरीज पलारी ब्लाक से 224 मरीज जबकि सिमगा ब्लॉक से 70 मरीजों के सामने आने की पुष्टि हुई है इन सब को मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 21242 पहुंच गई है जबकि मंगलवार को 350 लोग ठीक हुए हैं और अब तक कुल 12600 लोग कोरोनावायरस को हराकर घर जा चुके हैं पूरे जिले में वर्तमान में 8425 केस एक्टिव हैं। पर इसके साथ ही जिले में प्रतिदिन कोरोनावायरस संक्रमण के चलते मौतें भी हो रही है। लॉकडाउन के बावजूद मरीजों की संख्या में कमी नहीं आना चिंता का विषय है इस मामले में लोगों को अब और अधिक ज्यादा जागरूक और सुरक्षात्मक होना पड़ेगा तभी करो ना वायरस संक्रमण से लड़ाई जीतने में सहायता मिल सकेगी
कोरोना: लॉकडाउन के बावजूद स्थिति गंभीर
