भाटापारा। किराना दुकानदार अब लोगों को होम डिलीवरी के माध्यम से किराने के सामान की आपूर्ति कर सकेंगे इस बात के आदेश जारी कर दिए गए हैं दुकानदारों के मोबाइल नंबर डिलीवरी बॉय के मोबाइल नंबर को सार्वजनिक किया जाएगा इसके लिए नगर पालिका प्रशासन के द्वारा गुरुवार को मुनादी भी कराई जाएगी इस मामले में एसडीएम इंदिरा देवहारी ने बताया कि लोगों को असुविधा ना हो इसके लिए किराना सामानों की होम डिलीवरी का निर्णय प्रशासन की ओर से लिया गया है अब कोई भी व्यक्ति किराना का सामान दुकानदार से मोबाइल पर बात करके अपने घर मंगवा सकता है गुरुवार से किराना सामानों की होम डिलीवरी का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार लोगों के द्वारा यह मांग आ रही थी कि किराना सामानों की आपूर्ति नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही एसडीएम इंदिरा देवहारी ने लोगों से अपील की है कि हर काम में लोग कोरोना गाइड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन करें जब हम कोरोना गाइडलाइन का पालन करेंगे तो हम सुरक्षित रहेंगे और लोगों को भी सुरक्षित रख सकेंगे और तभी कोरोनावायरस संक्रमण से हम जीत सकेंगे। उन्होंने बताया कि होम डिलीवरी के लिए भी एसडीएम कार्यालय से डिलीवरी बॉय के लिए पास जारी किए जाएंगे।
किराना दुकान से अब होगी होम डिलीवरी, आदेश जारी
