वेंटीलेटर, आक्सीजन,टीका की कमी के लिये केंद्र सरकार जिम्मेदार-सुशील शर्मा

भाटापारा। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के द्वारा राज्य सरकार लगाये अनर्गल आरोप पर पलटवार करते हुए वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश कांग्रेस सचिव और मारो नगर पंचायत के पर्वेक्षक सुशील शर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार के खिलाफ इस भयंकर कोरोना संक्रमण काल मे अपनी उपस्तिथि दिखाने में लगे है विधायक। स्थानिय विधायक बताये की 15 साल प्रदेश में उनकी सरकार रही तब भाठापारा में चिकित्सा के क्षेत्रों में विधायक ने क्या विकास कार्य किये है उनके कार्यकाल में एक भी नये स्वस्थ केंद्र का निर्माण एवं टीकाकरण केंद्र का निर्माण नही किया गया,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्तिथि में कोई सुधार कार्य नही किया गया आज भी यह केंद्र मात्र रिफर सेंटर बनकर रह गया है,कोविड़-19 जैसे महामारी के शिकार लोगो को हो रही टिका, दवाई,आक्सीजन की कमी के लिये केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार पूर्ण रूपेण जिम्मेदार है,मोदी सरकार के दुवारा नोट बंदी,जी एस टी, किसानों के लिये लाये काले कानून जैसे तुगलकी फैसलों की तरह कोविड़-19 के नियंत्रण में सरकार ने लगातार गलत फैसले लिये जिसका परिणाम आज पूरा देश और देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ की जनता भी। भुगत रही है।
जबकि राज्य में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार ने कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिये प्रदेश में लॉक डाउन करना,सेनेटाइजर की व्यवस्था,माक्स की अनिवार्यता,दो गज की दूरी जैसे महत्वपूर्ण निर्णय कर जनता जनार्दन को इस महामारी से बचा कर रखा,केंद्र की मोदी सरकार ने इसकी तारीफ भी की और राज्य सरकार से कोविड़-19 से बचाव के फार्मूलों की जानकारी भी ली किन्तु उस पर गंभीरता पूर्वक अमल नही किया गया।,आज भी राज्य की भूपेश सरकार इस संक्रमण काल मे महामारी से बचाव हेतु लगातार जनजागरण कर जनता को जागरूक करने में तन मन धन से लगी हुई है ।पूर्व में जब इस महामारी का जन्म हुवा था उस समय देश के प्रधानमंत्री ने जनता जनार्दन से थाली और ताली बजवाकर,शंख और घंटी बजवाकर,दीपक और मोमबत्ती जलवाकर कोरोना को भगाने की अपील की गई थी । नतीजाा देश की जनता के सामने है।

Leave a Reply