भाटापारा। जब से रेलवे स्टेशन में बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच शुरू की गई है तब से ही प्रतिदिन जांच में कोरोना से संक्रमित लोग निकल ही रहे हैं प्रशासन की ओर से उन्हें तुरंत दवा देकर या तो होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है या फिर कोविड- सेंटर में इलाज के लिए रखा जा रहा है अभी तक काफी संख्या में मरीजों के सामने आने की जानकारी मिली है पिछले दो दिनों में 20 मरीज सामने आए हैं मंगलवार को कुल 47 लोगों की जांच रेलवे स्टेशन पर की गई थी जिसमें से 11 लोग पॉजिटिव निकले थे जबकि बुधवार को 108 लोगों की जांच की गई जिसमें से 9 लोग पॉजिटिव निकले हैं भाटापारा रायपुर बिलासपुर एवं हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर स्थित है जिसके कारण से यहां पर लोगों का आना जाना भी बड़ी संख्या में होता है इसकी गंभीरता को और समझना होगा। 2 दिनों में 20 लोगों के पॉजिटिव आने से संक्रमण के दर बढ़ने की आशंका बड़ी है
रेलवे स्टेशन में वर्तमान में एंटीजन जांच की जा रही है। एसडीएम इंदिरा देवहारी ने कहा है कि रात के निर्देश दिए गए हैं कि आने वाले प्रत्येक लोगों की कड़ाई से जांच की जाए। दूसरी तरफ भाटापारा अस्पताल में भी कोरोना की जांच कराने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं बुधवार को भाटापारा अस्पताल में कुल 213 लोगों की जांच की गई जिसमें से 81 लोग संक्रमित पाए गए इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपकामें 50 लोगों की जांच की गई जिसमें से 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 लोगों की जांच की गई जिसमें से 13 लोग संक्रमित निकले हैं
भाटापारा स्टेशन में कोरोना जांच: दो दिनों में 20 मरीज सामने आए
