अतिरिक्त कोविड सेंटर खोला जाय

भाटापारा। सिंगारपुर के डॉ गोपाल प्रसाद साहू ने अतिरिक्त कोविड- सेंटर खोले जाने की मांग की है इसके लिए सुझाव दिया है कि सिंगारपुर में नवनिर्मित आदिवासी बालक छात्रावास को एक नए कोविड सेंटर के रूप में तब्दील किया जा सकता है वहां पर सभी प्रकार की सुविधा है । आगे उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के बेतरतीब संक्रमण के फैलाव एवं भयावहता को देखते हुए यदि प्रशासन को सुविधा युक्त भवनों की आवश्यकता होती है तो इसके लिए ग्राम सिंगारपुर भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्मित आदिवासी बालक छात्रावास को कोविड सेंटर में तब्दील किया जा सकता है। क्योंकि यहां पहुंच मार्ग, बिजली एवं पानी की तमाम सुविधाएं उपलब्ध है। यह भवन शासन के निर्देशानुसार 50 बिस्तरोँ वाला है इसे अतिरिक्त रूप से सुविधाजनक बनाकर सौ बिस्तरों वाला कोविट सेंटर खोला जा सकता है, क्योंकि यह नवनिर्मित भवन खाली पड़ा हुआ है, अतः क्षेत्र में बढ़ते हुए मरीजों की *संख्या एवं *परेशानियों* को देखते हुए अतिरिक्त कोविड सेंटर के रूप में से विकसित किया जा सकता है। जिससे इस अँचल से आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की विशेष तकलीफ ना हो।चूंकि इस महामारी की गंभीरता का सही -सही अनुमान या पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है। अत: सुविधा विहीन अनेको गरीब ग्रमीणोँ की जान बचाने हेतू इस तरह की चिकित्सा सुविधा का विस्तार किया जाना चाहिए।

Leave a Reply