दूसरे राज्यों से ट्रेनों के जरिए भाटापारा पहुंच रहे लोगों की कोरोना जांच

भाटापारा। ट्रेनों के माध्यम से विभिन्न स्थानों से भाटापारा पहुंच रहे लोगों की कोरोना की जांच भाटापारा स्टेशन पर सोमवार से प्रारंभ कर दी गई है। मंगलवार और बुधवार को कुल 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से 12 लोग बलौदा बाजार जिले के हैं और 3 लोग अन्य जिले के थे। इन सभी लोगों को वही मौके पर दवा देकर होम क्वारंटाइन में रहने के लिए भेज दिया गया। बता दें कि भाटापारा रेलवे स्टेशन हावड़ा मुंबई एवं रायपुर बिलासपुर के मध्य सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। जहां से बलौदा बाजार जिले के, बेमेतरा जिले के और मुंगेली जिले के लोग आना-जाना करते हैं। वर्तमान में करोना की दूसरी लहर आने की वजह से ग्रामीण क्षेत्र के लोग जो कमाने खाने गए थे। वे वापस लौटने लगे हैं। प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर शासकीय अस्पताल के द्वारा कैंप लगाकर आने वाले लोगों की करोना जाच की जा रही है। सोमवार के पहले तक के स्टेशन पर कोरोनावायरस किए जाने का कोई प्रावधान नहीं था, इसलिए पता नहीं कितने लोग संक्रमित होकर भाटापारा पहुंच चुके होंगे, इसलिए इस क्षेत्र में एवं इस जिले में संक्रमण की संख्या बढ़ने का एक कारण रेलवे को भी माना जा रहा है। भाटापारा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी खेमराज सोनवानी के निर्देश पर भाटापारा रेलवे स्टेशन पर आने वाले सभी यात्रियों की कोरोनावायरस के लिए कैंप लगाया गया,जहां रोजाना आने वाले यात्रियों की जांच करेगा। यहां पर एंटीजन जांच की जा रही है। जिससे तुरंत ही रिपोर्ट आ जाती है और यह पता चल जाता है कि व्यक्ति संक्रमित है अथवा नहीं। प्रतिदिन रेलवे स्टेशन कैंप में एसडीएम इंदिरा देवहारी एवं नायब तहसीलदार मयंक अग्रवाल निरीक्षण में किसी भी समय पहुंचते हैं। *458 सैंपल के मुकाबले 117 पॉजिटिव* भाटापारा ब्लॉक में चार स्थानों पर सैंपल लिए जा रहे हैं बुधवार को भाटापारा अस्पताल निपनिया मोपका और मोपर में कुल 458 लोगों का सैंपल लिया गया, जिसमें से 117 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस प्रकार से बता सकते हैं कि लगभग 25% लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं जो कि एक गंभीर विषय है। कोरोनावायरस संक्रमण अब शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपना पैर पसार चुका है,जो निहायत ही चिंता का विषय है। बार-बार हर लोगों को इस बात की चेतावनी दी जा रही है कि जैसे ही कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई देते हैं तो वे लोग तत्काल अपनी जांच कराएं और संबंधित चिकित्सकों से परामर्श लेकर दवाई ले लें, ताकि उन्हें ज्यादा तकलीफों का सामना ना करना पड़े और वे लोग अन्य लोगों को प्रभावित ना कर पाए।

Leave a Reply