घर-घर में मना भगवान झूलेलाल का जन्म उत्सव

भाटापारा। सिंधी समाज के द्वारा इष्ट देव झूलेलाल का जन्म उत्सव घर-घर में मनाया गया कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए सामूहिक आयोजन इस बार नहीं किए गए उसकी जगह में घर घर में पूजा अर्चना की गई इसके साथ ही हिंद सिंध के सरताज संतों में सिरमौर अमर शहीद संत कंवर राम साहब के वार्षिक जन्मोत्सव को भी घर-घर में धूमधाम के साथ मनाया गया घरों में शाम को दीए जलाए गए और परिवार के साथ मिलकर भगवान झूलेलाल व संत कंवर राम साहब की पूजा अर्चना कर आरती की गई। पूज्य सिंधी समाज के सचिव राजेश छाबड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार करो ना कॉल की वजह से सार्वजनिक रूप से कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है केवल घर घर में भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना की गई शाम को दीप प्रज्वलित किया गया। सिंधी समाज के लोग घरों में ही झूलेलाल उत्सव मनाए।

Leave a Reply