कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार, पर लोग सजग नहीं

भाटापारा। कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर से लोग बेहाल हो रहे हैं इन सबके बावजूद लोगों में अभी भी कोरोनावायरस संक्रमण के प्रति सजगता नहीं आ रही है और लोग सजग नहीं हो रहे हैं लापरवाही की हर सीमा लोगों के द्वारा लांघी जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य इस समय कोरोनावायरस संक्रमण से बुरी तरह जूझ रहा है प्रतिदिन जो आंकड़े आ रहे हैं वह डराने वाले हैं संक्रमण की स्थिति के साथ ही मौत के आंकड़े भी भयावह है। जिले की स्थिति भी वर्तमान में कोई अच्छी नहीं है लॉकडाउन लगा हुआ है बावजूद इसके कुछ लोग जबरदस्ती घर से निकल कर बाजार में बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। इस बार जो बात सामने आ रही है वह यह है कि करो ना संक्रमित व्यक्ति अपनी पहचान छुपाने में लगे हुए हैं और घर पर आइसोलेशन में रहकर दवाई ले रहे हैं किंतु मौका मिलते हुए बाहर घूमने से नहीं चूकते हैं ऐसा करके वे अपने परिवार को अपने साथियों को और अन्य लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं मुख्य बात यह भी सामने आ रही है कि जिन घरों में संक्रमित व्यक्ति हैं उन घरों के लोग भी बेरोकटोक घर से बाहर घूम रहे हैं साथ ही लॉकडाउन के पूर्व अपनी दुकानें खोलकर अपना व्यवसाय भी करते रहे हैं ऐसे लोगों की शिकायत दी एसडीएम इंदिरा देवहारी से की गई है साथ ही यह मांग भी की गई है कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि लोगों को एक सबक मिल सके पिछले वर्ष भी इस प्रकार की मांग की गई थी कि संक्रमित मरीजों के नाम सहित उनकी पहचान जाहिर करना आवश्यक है किंतु सरकार की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया था इस बार भी अनेक प्रबुद्ध जनों से चर्चा मैं यह बात सामने आई है कि प्रतिदिन संक्रमित होने वाले मरीजों की पहचान नाम सहित पता सहित जाहिर किया जाना आवश्यक हो गया है ताकि दूसरे लोग सचेत रह सके जिले में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित तो की संख्या में वृद्धि हो रही है जो कि अच्छे संकेत नहीं है लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण की बीमारी को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए इसका सही समय पर सही इलाज लेने में देरी नहीं करनी चाहिए अन्यथा यह जानलेवा हो सकता है। *मास्क, सोशल डिस्टेन्स जरूरी* नगर के अनेक चिकित्सकों से बात करने में जो बात सबसे ज्यादा सामने आई है उसमें मास्क का प्रयोग करना सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करना और हाथों को सैनिटाइज करना प्रमुख माना गया है अगर लोग इन तीनों बातों का हर समय ख्याल रखेंगे तो करो ना वायरस संक्रमण से बच सकते हैं और लोगों को बचा सकते हैं इसलिए चिकित्सकों ने लोगों से यह अपील की है कि लोग अनिवार्य रूप से मास्क पहने अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करें तथा अनिवार्य रूप से हाथों को सैनिटाइज करते रहे। *संक्रमितो के नाम सहित पहचान जाहिर करने की मांग* नगर के क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों ने वह जिम्मेदार लोगों ने सरकार से व जिला प्रशासन से यह मांग की है कि संक्रमित ओं की पहचान अब नाम सहित जाहिर करना चाहिए ताकि लोग सुरक्षित रह सकें मंगलवार को एसडीएम इंदिरा देवहारी के सामने भी लोगों ने इस मांग को दोहराया है और कहां है कि इससे समाज को ही फायदा मिलेगा और संक्रमण को कम करने में मदद मिलेगी। *बीते वर्ष ऐसे होता था* गत वर्ष जब करोना वायरस संक्रमण भारत देश में पहुंचा था तब ऐसी व्यवस्था थी कि जो व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमण से संक्रमित होता था उसके बाद पर स्वास्थ्य विभाग एवं नगरपालिका विभाग के द्वारा एक कोविड-19 का पर्चा चिपकाया जाता था जिसमें मरीज का नाम मरीज के घर में कितने लोग हैं उनकी संख्या मरीज को कितने दिनों तक घर पर आइसोलेट रहना है आधी जानकारी हुआ करती थी किंतु इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है जिस से संक्रमित लोग दूसरों को प्रभावित कर रहे हैं और पास पड़ोस के लोगों को इस बात की जानकारी भी नहीं हो पाती है कि किस घर में कौन व्यक्ति संक्रमित है इसलिए शासन को इस नियम को लागू करना चाहिए जो वर्तमान समय में बेहद ज्यादा जरूरी है।

Leave a Reply