भाटापारा। नगर में आज लॉकडाउन के दूसरे दिवस भी पूरी तरह से पुलिस प्रशासन व नगर प्रशासन के व्दारा चारो दिशाओं में गई चौक चौबंद व्यवस्था के तहत सन्नाटा पसरा रहा तथा नगर के सीमाओं को प्रशासन के व्दारा पूरी तरह से सील कर दिया है जिसके कारण बाहर से आने जाने वाले लोगों पर निरंतर नजर बनाये हुये है तथा उनसे पूछताछ करने के उपरांत ही समझाईस के बाद आनेजाने दिया जा रहा है । विदित हो कि इस कोरोना संक्रमण चेन को तोडने के लिये जिला प्रशासन के व्दारा 10 दिनो का लॉकडाउन किया गया है जिसमें मात्र मेडिकल ,दूधवालो के अलावा आवश्यक सेवा के तहत आने वाले को ही कुछ घंटो के लिये ही छूट दिया गया । वर्तमान में कोरोना संक्रमण इतनी तेजी सेअपना पैर पसार रहा है जिसे रोकने हेतु प्रशासन हर तरह के कवायद शुरू कर दी है तथा जनता से सहयोग की अपील भी लगातार की जा रही है कि जरूरत हो तो ही अपने घरो से मास्क पहनकर ,सैनिटाईजर होकर ही निकले क्यों कि पिछले एक सप्ताह से भाटापारा में औसतन 100 के आसपास कोरोना संक्रमित आ रहे है। दिनांक 13 अप्रैल को जिले में 1006 कोरोना मरीजो की पहचान की गई जिसमें भाटापारा विकासखंड के अंतर्गत 260 कोरोना संक्रमित मरीज थे । पुन: नगर प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने नगर वासियों से अपील कि है कि जान है तो जहान है , इस दस दिनों के लॉकडाउन का पालन करें , घर पर रहे व सुरक्षित रहे मास्क व सैनेटाईजर का लगातार उपयोग करें ।
लॉकडाउन के दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा
