भाटापारा। भाटापारा में लगातार करोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है जिसकी वजह से लोग काफी परेशान और हलकान हो गए है। लोगों को कहीं भी बेड नहीं मिल पा रहे हैं ।इस को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र के विधायक शिवरतन शर्मा के विशेष प्रयासों से तथा नगर के नागरिकों मीडिया के लोगों के विशेष पहल पर भाटापारा के निजी चिकित्सकों की एक बैठक मंगलवार को विश्राम गृह में संपन्न हुई जिसमें सभी लोगों ने उपस्थित चिकित्सकों से कोविड-19 के इलाज में अपना सहयोग देने की मंशा जाहिर की ।जिस पर भाटापारा के उपस्थित सभी निजी चिकित्सकों ने जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी सहमति प्रदान की इसके लिए न्यूनतम दर पर एक कोविड-19 सेंटर बुधवार से प्रारंभ करने की सहमति बनी है। यह कोविड- सेंटर कृष्णा लॉज गुप्ता कांप्लेक्स में बुधवार से प्रारंभ होगा। फिलहाल 30 बिस्तरों वाला यह कोविड-19 तैयार होगा जहां ऑक्सीजन आदि सभी सुविधा होगी और मरीजों को प्रारंभिक उपचार आसानी से मिल सकेगा ।बैठक में विधायक शिवरतन शर्मा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनवानी, जिले के सिविल सर्जन डॉ राजेश अवस्थी, एसडीएम इंदिरा देवहारी, नायब तहसीलदार मयंक अग्रवाल, डॉ राजेंद्र माहेश्वरी, डॉक्टर एचएन सहेता, डॉ विकास आडिल, डॉक्टर बी बी गुप्ता डॉ सुरेश निहलानी डॉक्टर महिलांग, डॉक्टर जीवन मल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी सहित राकेश तिवारी, आशीष जायसवाल, नागरिकगण एवं पत्रकारगण मौजूद थे। बैठक में विधायक शिवरतन शर्मा ने बताया कि यह कोविड- सेंटर पूरी तरह से सेवा भावना को लेकर ही प्रारंभ किया जा रहा है। न्यूनतम से न्यूनतम दर पर मरीजों को प्रारंभिक इलाज यहां पर मिल सके। इस सेंटर के प्रारंभ करने के पीछे सिर्फ यही भावना है। नागरिक की ओर से इसको भी केयर सेंटर को प्रारंभ करने के लिए विधायक शिवरतन शर्मा के प्रयासों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही निजी क्षेत्र के उपस्थित सभी डॉक्टरों का भी लोगों ने आभार व्यक्त किया है ।
कोरोना से हाहाकार, बुधवार से नए कोविड सेंटर होगी शुरू, निजी चिकित्सक देंगे सेवायें
