चैत्र नवरात्र शुरू, ज्योति कलश प्रज्ज्वलित

भाटापारा। चैत्र नवरात्रि का पर्व आज 13 अप्रैल को घटस्थापना के बाद प्रारंभ हो गया । मां की भक्ति शक्ति का अराधना पर्व पूर्व वर्ष कीभांति इस वर्ष भी कोरोना संकट काल में मनाया जा रहा है । शासन प्रशासनव्दारा जारी गाईडलाईन के अनुसार माता का दर्शन मंदिर के बाहर ही दर्शन सोशल डिस्टसेसिंग का पालन करते हुये किया जाना है तथा माता के दरबार में किसी भी प्रकार की प्रसाद चढाना भी वर्जित है। भक्तगण मात्र माता के दरबार में मन श्रद्धा भाव से मां की भक्ति करें, मां से यही आर्शीवाद मांगे की इस कोरोना संकट की घडी में सबको इससे निजात मिले। इस कोरोना काल में माता के भक्तगण अपने अपने घरो में रहकर नौ दिन घरो पर ही मां की सेवा करें यही सच्ची श्रद्धाभक्ति है । *ज्योतिकलश प्रज्जवलित….* प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मध्य स्थित सुभाषबाजार के पासछोटी मातादेवालय मंदिर में इस बार 211 ज्योतिकलश , वही तरेंगा महामायामंदिर में 775 तथा सिंगारपुर मां मावली धाम में 4265 ज्योति कलश प्रज्जवलित किया गया है।

Leave a Reply