भाटापारा। 11 अप्रैल दिन रविवार शाम 6:00 बजे से जिले में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है लॉकडाउन लगाने के दूसरे दिन यानी कि सोमवार को दिनभर लॉकडाउन का असर काफी दिखाई दिया किंतु शाम होने के बाद बहुत से लोग बेवजह घरों से बाहर निकलकर घूमते हुए दिखाई दिए इस मामले में प्रशासन को और ज्यादा कड़ा होना पड़ेगा सोमवार को शहर में सभी प्रकार की दुकाने व्यापार व्यवसाय होटलें कृषि उपज मंडी बैंक आदि सभी पूर्ण रुप से बंद रहे केवल मेडिकल की दुकानें एवं अस्पताल खुले रहे इसके अतिरिक्त दूध वालों के लिए जो समय निर्धारित किया गया था उसमें दूध का वितरण किया गया लॉक डाउन का शहर में इस बार अच्छा असर दिखाई दिया है परंतु शाम को जिस प्रकार लोग सड़क पर दिखाई दिए उसको देखते हुए प्रशासन को थोड़ा कड़ा रुख अख्तियार करना ही पड़ेगा। एसडीएम इंदिरा देवहारी स्वयं घूम घूम कर लॉकडाउन का निरीक्षण करती रही रेलवे स्टेशन पर भी सोमवार से बाहर से आने वाले लोगों की करो ना जांच प्रारंभ कर दी गई पहले दिन सोमवार को 70 से भी अधिक लोगों की करो ना जांच किए जाने की जानकारी मिली है। *वापस लौट रहे हैं श्रमिक* बाहर गए लोग लौटने लगेकमाने खाने के नाम पर लॉकडाउन के समाप्त होने के बाद एक बार फिर से लोग बाहर चल दिए थे जो कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ने की वजह से और कई प्रदेशों में हो रहे लॉकडाउन को देखते हुए वापस लौटने लगे हैं रविवार को और सोमवार को ऐसा ही कुछ नजारा रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया है काफी संख्या में लोग अलग-अलग ट्रेनों के माध्यम से भाटापारा रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं जो जिले के अतिरिक्त बेमेतरा जिले के और मुंगेली जिले के रहने वाले भी थे। *स्टेशन पर हो रही कोरोना जांच* स्टेशन पर हो रही है कोरोना जाँचचूंकि प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण काफी फैला हुआ है और ज्यादातर जिलों में लॉकडाउन लगा हुआ है परंतु ट्रेनों का आवागमन जारी है जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है जिसको देखते हुए जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर एसडीएम इंदिरा देवहारी ने भाटापारा रेलवे स्टेशन में आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच शुरू करवा दी है सोमवार को यह जांच हुई। लोगों को आशंका थी कि ट्रेनों से आने की वजह से संक्रमण ज्यादा फैल सकता है इस को मद्देनजर रखते हुए अब आने वाले सभी लोगों की जांच रेलवे स्टेशन पर की जाएगी सोमवार को आए सभी यात्रियों की एंटीजन जांच की गई। *संक्रमण रोकने जांच* संक्रमण फैलने का एक खतरा बाहर से ट्रेनों के माध्यम से आ रहे लोगों से था इस को ध्यान में रखते हुए बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच स्टेशन परिसर में ही की जा रही है।इंदिरा देवहारी एसडीएम भाटापारा
भाटापारा जिले में लॉकडाउन शुरू
