चेट्रीचन्ड्र व जन्मोत्सव कार्यक्रम स्थगित

भाटापारा। सिंधी समाज के ईष्ट देव वरूणावतार भगवान झूलेलाल के वार्षिक जन्मोत्सव चेट्रीचन्ड्र 13 अप्रेल पर होने वाले आयोजन सदभावना वाहन रैली,आम भंडारा बहराने साहब की शोभायात्रा व विसर्जन”एवं” हिंद सिंध के सरताज संतो में सिरमौर अमर शहीद संत कंवरराम साहब के वार्षिक जन्मोत्सव 13 अप्रेल पर होने वाले समस्त आयोजन प्रभात फेरी,श्री गुरूग्रंथ साहब के सहज पाठ का भोग साहब व रात्रि में होने वाला जन्मोत्सव कोरोना महामारी व जिले में लगे लाक डाउन के तहत शासन के नियमों के पालन हेतु स्थगित कर दिये गए हैं।➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖विशेष:- 13 अप्रेल की शाम अपने घर की छत अथवा बाल्कनी में 11 दिये जलाएंगे व ठीक 7 बजे पूरे परिवार के साथ मिलकर भगवान झूलेलाल व संत कंवरराम साहब की आरती कर पल्लव पहने। यह अपील पूज्य सेन्ट्रल सिंधी पंचायत, पूज्य बिरादरी पंचायत,अमर शहीद संत कंवरराम मिशन भाटापारा के द्वारा की गई है।

Leave a Reply