भाटापारा। चैत्र नवरात्रि का पर्व 13 अप्रैल दिन मंगलवार से शुरू हो रहा है इस बार फिर से कोरोनावायरस संक्रमण का प्रकोप जमकर फैला हुआ है जिसकी वजह से मंदिरों में नवरात्रि का पर्व सादगी के साथ अति सीमित संख्या में मनाया जाएगा सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का विशेष रूप से ध्यान मंदिर प्रबंध को के द्वारा रखा जा रहा है इस बार जो गाइडलाइन है आई है उसके अनुसार मंदिर में ज्योति प्रज्वलित करने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त अति सीमित संख्या में पर्याप्त सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए भक्तों के लिए दर्शन खोले जाएंगे मंदिरों में दोनों समय आरती व पूजन का कार्य भी संपन्न होगा परंतु इन सब के बावजूद मंदिर प्रबंधकों के द्वारा कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए फिलहाल दर्शन को स्थगित रखा गया है । नगर में स्थित विभिन्न देवी मंदिरों के अतिरिक्त तरेंगा महामाया मंदिर में एवं सिंगारपुर मावली माता मंदिर त्यौहार को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है ।13 अप्रैल दिन मंगलवार को सुबह अति सीमित संख्या में मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी और इसके साथ ही घट स्थापना का कार्यक्रम भी संपन्न होगा सभी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जा रही है वैसे भी बलौदा बाजार जिले में 11 अप्रैल से लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है जो 21 अप्रैल शाम 6:00 बजे तक लागू रहेगी नवरात्रि का त्यौहार 22 अप्रैल तक मनाया जाएगा। नवरात्रि के 9 दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है भक्त पहले दिन घट स्थापना करते हैं कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त देखना बेहद जरूरी माना गया है कई घरों में पूरे 9 दिन तक अखंड ज्योति जलाई जाती है इन दिनों जो उगाने की भी परंपरा है मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त 9 दिन माता की विधि विधान से पूजा कर के भजन कीर्तन करते हैं। *पूजा शासन की गाइड लाइन के मुताबिक* माता की पूजा दोनों समय शासन की गाइड लाइन के अनुसार की जाएगी। ज्योति कलश की स्थापना भी मंगलवार को पूजन के बाद कर दी जाएगी।लोकेश नाथ योगीपुजारी तरेंगा महामाया मंदिर भाटापारा
चैत्र नवरात्र 13 से
