लॉकडाउन को लेकर प्रशासन चौकस, पुलिस ने किया मार्च

भाटापारा। लॉकडाउन लगने के साथ ही प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है और उसने पहले दिन शाम 6 बजे ही फ्लैग मार्च निकालकर यह संकेत दे दिया है कि लोगों को लॉक डाउन का पालन कड़ाई से करना होगा रविवार शाम 6बजे से लॉक डाउन प्रभावी हो गया है शाम 6 बजे के आसपास एसडीएम इंदिरा देवहारी एवं एसडीओपी केवी द्विवेदी के नेतृत्व में भाटापारा शहर की पुलिस और ग्रामीण थाने की पुलिस सहित नगर पालिका का स्टाफ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने चौक चौराहों पर सायरन बजाकर लोगों को सचेत करने की कोशिश की । फ्लैग मार्च शहर थाने से प्रारंभ होकर विश्राम गृह होते हुए नाका नंबर 1 होते हुए बस स्टैंड मार्ग से सदर बाजार रामसत्ता चौक जय स्तंभ चौक अस्पताल चौक होते हुए अंडर ब्रिज से अर्जुनी तक फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च करने का एक ही उद्देश्य है कि लोगों को लॉक डाउन का पूरी तरीके से पालन करने हेतु जागरूक करना है इस फ्लैग मार्च में शहर थाने के प्रभारी हितेश जंघेल ग्रामीण थाने के निरीक्षक रामअवतार ध्रुव मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और नगरपालिका के स्टाफ मौजूद थे। *लोगों को जागरूक करना उद्देश्य* फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों को लॉकडाउन के पालन करने हेतु जागरूक करना ही है। लोगों से अनुरोध है कि लोग लॉकडाउन का अनिवार्य रुप से पालन करें नहीं तो शक्ति का सामना करना पड़ेगा।इंदिरा देवहारी एसडीएम भाटापारा

Leave a Reply