भाटापारा। आज कई राज्य की सरकार वेक्सीन की कमी और कम वेक्सीन दिए जाने की बात कर रही है। राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि जब हमारे देश मे वेक्सीन सभी को नही लगा तो मोदीजी सिर्फ अपना झूठी वाहवाही लूटने के लिए विदेशो को करोड़ो वेक्सीन क्यों बेच रही है जबकि हमारे खुद के देश मे वेक्सीन के लिए मारामारी है। गैर भाजपा सरकार के राज्यो के साथ भेदभाव करते हुवे उन्हें कोरोना वैक्सीन जानबूझकर कम दिया जारहा है। ऐसे झूठे और आडम्बर फैलाने वाले प्रधानमंत्री जी जो अपने देश की जनता को बचाने के बजाय बंगाल चुनाव के मदमस्त है उन्हें सिर्फ सत्ता का लोभ है। आज पूरा देश की आम जनता कोरोना महामारी से जूझ रही है इनका ख्याल रखने के बजाय विदेश दौरा और चुनावी आमसभा लेने में दिलचस्पी व मजा ले रही है इस बात को लेकर गणेश सिंह ध्रुव प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने ऐसे झूठे प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है।
टीका उत्सव के नाम पर देश को गुमराह कर रही मोदी सरकार
