भाटापारा। कृषि मंडी समिति भाटापारा कार्यालय भवन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रविवार को टीकाकरण किया गया। इस टीकाकरण कार्यक्रम में मंडी के कृत्यकारी स्त्री हमाल व पुरुष हमाल को कोविड -19 का पहला डोज वेक्सीन लगाया गया इसमें से 45 वर्ष के ऊपर के और 60 वर्ष के ऊपर के लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें स्त्री हमाल में 60 लोगों को कोविड -19 का पहला डोज वेक्सीन लगाया गया. इसी प्रकार पुरुष हमाल में 330 लोगों में 45 वर्ष के ऊपर के और 60 वर्ष के ऊपर को कोविड -19 का पहला डोज वेक्सीन लगाया गया.इस प्रकार कुल 93 का टीकाकरण किया गया।
भाटापारा कृषि मंडी में हमालों का टीकाकरण
