अमर शहीद मंगल पांडे को दी गई श्रद्धाजंलि

भाटापारा। अमर शहीद मंगल पांडे के शहादत दिवस पर नगर के रामसत्ता चौक में उनके चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनेंद्र सिंह सोनी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमें अंग्रेजों से उनसे सत्ता का हस्तांतरण तो 1947 को मिला परंतु वास्तव में अंग्रेजों से भारत को निजात दिलाने की शुरुआत 18 57 में अमर क्रांतिकारी तात्या टोपे, मंगल पांडे सहित अनेक क्रांतिकारियों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया ऐसे ही क्रांतिकारी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जन्मे एवं मेरठ रेजीमेंट में अपनी सेवा दे रहे मंगल पांडे थे जिन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत इस बात पर की कि जब उन्हें पता लगा कि उनके बंदूकों में लगने वाले कारतूस को गाय की चमड़ी से तैयार किया जाता है इसी बात को लेकर उन्होंने अंग्रेजों से इस बात का प्रतिरोध किया परंतु जब अंग्रेज कमांडर नहीं माने तो मंगल पांडे ने वहीं कमांडर को गोलियों से भून दिया परंतु मंगल पांडे घटनास्थल से भागे नहीं अपितु उन्होंने अंग्रेज सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा चलाते हुए फांसी की सजा सुनाई मंगल पांडेको तो फांसी 16 अप्रैल को दी जानी थी परंतु मंगल पांडे की लोकप्रियता की वजह से अंग्रेजों ने भय वश उन्हें 8 अप्रैल को ही फांसी दे दी मंडल अध्यक्ष सोनी ने आगे कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि हमें देश का इतिहास ठीक से पढ़ाया नहीं गया देश को आजादी दिलाने में कईयों ने अपना जीवन होम किया है परंतु उन्हें इतिहास में वह स्थान नहीं मिला जो मिलना चाहिए था इस अवसर पर प्रचार प्रसार मंत्री कमल तिवारीवार्ड के वरिष्ठ नागरिक दामोदर टोडर, महामंत्री गोपाल देवांगन अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मी बंटी टंडन नंदकिशोर वैष्णव युवा मोर्चा के अध्यक्ष आशीष टोडर संजय चौहान राजा शर्मा देवेश गुप्ता भवानी सिंह ठाकुर प्रमोद तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply