भाटापारा/ इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन की भाटापारा-बलौदाबाजार ईकाई ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देने का निर्णय लिया है। संघ से जुड़े 9 विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने अपनी सहमति के साथ मोबाईल नम्बर सार्वजनिक करते हुये काॅल करने का समय निर्धारित किया है। एसोसिएशन के जोनल चेयरमेन एवं सिविल सर्जन डाॅ. राजेश कुमार अवस्थी नेत्र रोग विशेषज्ञ स्वयं प्रतिदिन शाम 6 बजे से 8 बजे तक परामर्श प्रदान करेंगे। उनका मोबाईल नम्बर 94255-18144 है। लेप्रोस्कोपिक सर्जन डाॅ. नितिन तिवारी (99675-65925) से सवेरे 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक, डाॅ विकास आडिल सर्जन (98279-85851) दोपहर 1 से 3 बजे तक, डाॅ.सरला नेहलानी स्त्री रोग विशेषज्ञ (98271-51182) दोपहर 1 से 3 बजे तक, डाॅ. राकेश कुमार प्रेमी मनोरोग एवं नशामुक्ति विशेषज्ञ (98261-50535) शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक, डाॅ. एच.एन. सहेता हड्डी रोग विशेषज्ञ (98271-10453) सवेरे 11 बजे से दोपहर 1बजे तक,डाॅ. वासुदेव ठाकुर शिशु रोग विशेषज्ञ ( 98271-84290) सवेरे 11 बजे से दोपहर 1बजे तक, डाॅ. गीतिका शंकर तिवारी स्त्री रोग विशेषज्ञ (91117-05555) सवेरे 11 बजे से दोपहर 1बजे तक और डाॅ. विकास कुमार मिश्रा, नेत्र रोग विशेषज्ञ (97531-19900) सवेरे 11 बजे से दोपहर 1बजे तक उपलब्ध होकर मोबाईल फोन के जरिये कोराना संबंधी चिकित्सा परामर्श देंगे।
इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के डाॅक्टरों द्वाराकोरोना मरीजों को निःशुल्क परामर्श का निर्णय
