भाटापारा ।श्री 1008 आदिनाथ नवग्रह पंच बालयती दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य मुनि श्री 108 चिन्मयसागर जी महाराज जंगल वाले बाबा के द्वारा सूर्य मंत्र दी गई प्रतिमा का मंदिर में आज प्रातः काल 7:00 बजे भगवान का प्रक्षाल के पश्चात भगवान आदिनाथ की प्रतिमा मस्तक पर विराजमान कर भक्ति नृत्य कर पांडुक शिला में विराजमान की गई, तत्पश्चात भगवान का मंगल अभिषेक संपन्न हुआ, उसके पश्चात भगवान की शांति धारा की गई शांति धारा का सौभाग्य रवि कुमार अनिल कुमार मोदी को प्राप्त हुआ* ।*शांति धारा के पश्चात मूलनायक भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का महा मस्तकाभिषेक संपन्न हुआ, सभी भक्तों ने भगवान का अभिषेक शांतिधारा एवं मूलनायक भगवान आदिनाथ जी का महामस्तकाभिषेक कर पुण्य लाभ लिया. उसके पश्चात आज आदिनाथ जयंती के पावन दिवस पर भगवान की शोभायात्रा निकाली गई ,जो मंदिर प्रांगण में ही भगवान की प्रतिमा को लेकर सभी भक्तों मंदिर परिसर की परिक्रमा लगा कर खूब भक्ति की*, *माताओं बहनों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अगर भगवान की भक्ति की और आदिनाथ जयंती को सार्थक किया ।करोना महामारी के कारण विश्व स्तरीय आयोजन भाटापारा में आदिनाथ जयंती पर किया जाता है, रथयात्रा संपन्न नहीं हो सकी इसलिए मंदिर जी में मंदिर प्रांगण में वह भगवान की भक्ति कर शोभायात्रा निकाल आदिनाथ जयंती मनाई गई ।शोभायात्रा के पश्चात भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पांडुक शिला पर विराजमान कर भगवान का मस्तकाअभिषेक संपन्न किया गया शोभा यात्रा अभिषेक के पश्चात देव शास्त्र गुरु की पूजा आदिनाथ भगवान की भक्ति संगीत में पूजा संपन्न हुई ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तम चंद प्रकाश जैन अनिल कुमार आलोक कुमार सुरेश कुमार विनोद कुमार अभिषेक कुमार रवि कुमार अभिनव कुमार अभिनंदन कुमार अभिनीत शानू कुमार आशीष कुमार मोदी नवीन कुमार नितिन कुमार सचिन कुमार पंकज कुमार गदिया भावना अंजु गादिया अशोक सिंघई दीपक कुमार जैन रजनी अभिलाषा राहुल जैन राजनांदगांव संजय जैन संदीप जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।*
आदिनाथ जयंती महामहोत्सव भाटापारा में सानंद संपन्न
