भाजयुमो ने जय स्तंभ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भाटापारा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील यदु (गोलू) के नेतृत्व में आज भारत माता चौक में बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद जवानों को भाटापारा मंडल कार्यकर्ताओ ने जयस्तंभ में पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजली दी,, इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो अश्वनी शर्मा ने कहा कि अपने प्राणों की आहुति दे कर के इस देश को सुरक्षित रखने वाले वीर शहीदों के प्रति इस प्रदेश के मुखिया गंभीर नहीं हैं। छत्तीसगढ़ को हिला देने वाली यह घटना निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के इतिहास में काला दिवस के रूप में जाना जाएगा।जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु ने कहा कि नक्सलियों ने यह सूचना 10 दिसंबर को ही दे दिया था कि 20 साल बाद अब पीपुल्स लिबरेशन गोरिल्ला आर्मी की स्थापना दिवस पर,पीएलजीए सप्ताह नहीं, बल्कि वर्ष मनाएंगे। यानी सबसे ज्यादा हमले,ज्यादा तबाही की सूचना नक्सलियों ने पहले ही जारी कर दिया था। बावजूद इसके इस प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री ने,प्रदेश सरकार ने इन विषयों को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया तथा इस संबंध में कोई भी आवश्यक पहल नहीं किया। जिसका खामियाजा इस घटना के माध्यम से जवानों को अपनी जान की कीमत देकर चुकानी पड़ी। यदु ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद नक्सली गतिविधियों पर रोक के लिए कोई ठोस कदम छत्तीसगढ़ की सरकार ने नहीं उठाया। पूरी तरह से यह सरकार अव्यवस्थित है,,जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि हर तरफ अवस्थाओं का आलम है एक तरफ जवानों के शव छत्तीसगढ़ में पड़े हैं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री जी के गुवाहाटी में डिनर करने वाले चित्र शोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।रोड सेफ्टी के नाम पर प्रदेश में हजारों लाखों लोगों का जमावड़ा सुनिश्चित कर जन सेफ्टी की कोई चिंता नहीं की गई।जिसके बाद कोरोना अपने चरम पर है और इस प्रदेश के मुख्यमंत्री असम के चुनाव प्रचार में व्यस्त तथा प्रदेश से लापता हैं। जिला मंत्री महाबल बघेल ने कहा कि एक तरफ प्रदेश में कोरोना की स्थिति बद से बदतर हो रही है दुर्ग जिला में श्मशान घाट की स्थिति यह है कि वहां पर शव जलाने के लिए जगह कम पड़ रहे हैं और प्रदेश के मुखिया का इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। इन सब परिस्थितियों को दरकिनार कर मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ की जनता से पर्याप्त दूरी बनाए हुए हैं। मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह गुम्बर ने कहा कि निश्चित रूप से शहीद जवानों की शहादत ऐसे लापरवाह सरकार को कभी माफ नहीं करेगी भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा इसकी कड़ी आलोचना करती है,,।मंडल अध्यक्ष भाजयुमो आशिष टोडर,अविनाश शर्मा,पिंटू लहरे,शुभम राजपूत,गोपाल देवांगन, खगेंद्र यादव,नंन्दू वैष्णव,मनोज गुप्ता,काके थदवानी,देवेश गुप्ता,सुरेश मिश्रा,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।*

Leave a Reply