भारतीय जनता युवा मोर्चा ने ‘सेना-सैनिक के सम्मान में भाजपा युवा मैदान में’ कार्यक्रम के तहत ‘शौर्य सैनिक सम्मान समारोह’ का आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने ‘सेना-सैनिक के सम्मान में भाजपा युवा मैदान में’ कार्यक्रम के तहत ‘शौर्य सैनिक सम्मान समारोह’ का आयोजन
भाटापारा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू जी के निर्देश पर आज बलौदाबाजार-भाटापारा ज़िला के भाटापारा मंडल के भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्तओं के साथ पूर्व सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु (गोलू) के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें भूतपूर्व सैनिक सूर्यकांत अग्रवाल, सुनील तिवारी, नरेन्द्र सोनी, धीरेंद्र कुमार का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु ने कहा कि आज देश की सेना का पराक्रम पूरी दुनिया देख रही है। भारत के वीर सैनिकों ने हर बार दुश्मन देश के सैनिकों का डटकर मुकाबला किया है और उन्हें उनके ही शब्दों में जवाब देने का कार्य किया है। यदु ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कुशल कूटनीति और सैनिकों के प्रति अटूट विश्वास के कारण चीन जैसे देश को भी भारत जवाब देना जान गया है। पिछले वर्षों में भारत ने पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके उसे सबक सिखाने का काम किया है जो भारतीय सेना के बहादुरी का सबूत है।भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार देश के वीर सैनिकों की शहादत और बलिदान की वजह से देश आज अनेक विरोधी ताकतों से सुरक्षित है। ऐसे में हमे अपने देश की सेना पर गर्व है। चाहे कारगिल युद्ध हो,सर्जिकल स्ट्राइक या सीमा पार से हो रहे लगातार आतंकी हमले हर मौके पर भारत के जांबाज सैनिकों ने देश की सुरक्ष और इसकी अस्मिता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का काम किया है। और उनके इस त्याग और समर्पण के लिए देशवासी हमेशा ऋणी रहेंगे ,,जिसमें पूर्व सैनिकों ने अपने कालखंड में किए गए उन तमाम अनुभवो को साझा किया,, कार्यक्रम को कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया..उक्त कार्यक्रम में मंडल भाजयुमो अध्यक्ष आशिष टोडर,महामंत्री अविनाश शर्मा,महामंत्री पिंटू लहरे,उपाध्यक्ष शुभम राजपूत,सूरज शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply