जिले में कल 5 अप्रैल को नहीं होगा टीकाकरण

भाटापारा/ जिले में कल 5 अप्रैल सोमवार को केवल एक दिन के लिए टीकाकरण का कार्य स्थगित किया गया है। सीएमएचओ डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि टीकाकरण केन्द्रों के रख-रखाव और विसंक्रमण कार्य के लिये केवल एक दिन के लिए टीकाकरण कार्य स्थगित रखा गया है। मंगलवार 6 अप्रैल से पूर्व निर्धारित केन्द्रों पर फिर से टीकाकरण कार्य शुरू हो जाएगा। इसलिए उन्होंने नागरिकों से टीका लगाने के लिए सोमवार को न आकर सीधे मंगलवार 6 अप्रैल को अपने समीप स्थित केन्द्रों पर आने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply