भाटापारा। कोरोना संक्रमण के फैलाव के बाद वैक्सिंग लगाने के लिए लोगों की भारी भीड़ वैक्सीनेशन सेंटरों पर पहुंच रही है भाटापारा ब्लॉक में कुल तेरह सेंटर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए जहां पर वैक्सीन लगाने का काम प्रतिदिन हो रहा है शनिवार को 2000 लोगों का टीकाकरण किया गया शहर के माता के देवाला स्कूल में एवं शक्ति वार्ड स्थित स्कूल में टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है ।शनिवार को यहां पर माता देवालय स्कूल में 181 लोगों का टीकाकरण किया गया एक व्यक्ति को सेकंड डोज भी लगाई गई वही शक्ति वार्ड भाटापारा के स्कूल में 254 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई जबकि 66 लोगों को सेकंड डोज लगाई गई इस तरह से शक्ति वार्ड में 320 लोगों का वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हुआ।
लोग जागरूक हो रहें
वैक्सीन लगवाने लोग हुए जागरूक
वैक्सीन लगवाने के लिए अब लोगों में जागरूकता बढ़ गई है 1 अप्रैल के बाद से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है वैक्सीनेशन में बढ़ोतरी का एक कारण जहां 45 साल की उम्र की सीमा को माना जा रहा है वही कोरोनावायरस संक्रमण का फिर से बढ़ना भी दूसरा कारण माना जा रहा है। कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए लोग तेजी से वैक्सीनेशन लगवाने में जुटे हुए हैं।
दवाई पड़ी कम
शनिवार को दवाई कम पड़ जाने की वजह से कम लोगों को टीका लगाया जा सका है काफी लोग टीकाकरण केंद्र टीका लगवाने के लिए पहुंचे हुए थे परंतु दवाई नहीं होने अथवा खत्म हो जाने की वजह से लोगों का टीकाकरण नहीं हो पाया शनिवार को 18 में से आठ सेंटरों में एक भी व्यक्ति को टीका नहीं लगाया जा सका । यहां पर दवाई के अभाव में सेंटर को बंद करना पड़ा ।जिन सेंटरो को बंद करना पड़ा उनके नाम है मोपर, मोपका, धनेली धुर्रा बांदा देवरी करही बाजार तरेंगा एवं अम्लीडीह शामिल है।
बॉक्स
2 अप्रैल को इतने लोग लगाए थे
2 अप्रैल दिन शुक्रवार को भाटापारा ब्लाक में कुल 17 जगहों पर टीकाकरण का कार्य किया गया शुक्रवार को काफी बड़ी संख्या में सेंटरों पर पहुंचकर लोगों ने टीका लगवाया शुक्रवार को कुल 3377 लोगों को टीका लगाया गया था काफी बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार को टीकाकरण केंद्र पहुंचे थे।
