भाटापारा। भाटापारा शाखा नहर का पानी ग्राम कोलिहा तथा ढ़ाबाडीह में पहली बार पहुचा । विधायक शिवरतन शर्मा ने बताया कि शाखा नहर के पानी से ग्रामवाशीयों के निस्तार की समस्या का निदान होगा,आने वाले खरीफ की फसल में कोलिहा, ढाबाडीह, बुचीपार, रोहरा, एवं रेंगाबोड, के किसानों को पानी मिल सके,इसके लिए अधिकारियों के साथ विधायक ने दौरा कर कार्य मे गति लाने के लिए निर्देश दिए है.।विधायक शर्मा ने कोलिहा एवं ढाबाडीह में पहली बार पानी पहुचने पर ग्राम कोलिहा जाकर पूजा अर्चना की एवं श्री फल तोड़कर क्षेत्र की प्रगति समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की.।.विधायक शर्मा ने आगे बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी गर्मी में निस्तारी पानी के संकट से जूझते ग्रामों के तालाबों में यह पानी पंचायतों के सहयोग से पहुँचाया जावेगा। खेतों में पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे में खुशियां झलक रही है।भाटापारा क्षेत्र के किसानों ने पानी की मांग करते हुए विधायक शिवरतन शर्मा तक समस्या को पहुंचाया था। विधायक शिवरतन शर्मा लागतार अधिकारियों से चर्चा कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने एवं भाटापारा शाखा नहर से पानी छोड़ने की बात कही थी। इसके बाद शाखा नहर में गंगरेल से पानी छोड़ा गया। किसानों ने इसके लिए विधायक शर्मा का आभार जताया है। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री राकेश तिवारी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु,सरपंच प्रतिनिधि मन्नू साहू,उप सरपंच वेद राम पाल,संतोष साहू,आत्मा राम साहू,डोगेन्द्र शर्मा,कन्हैया पाल,मदकू राम साहू,सहित ग्रामवासी एवं अधिकारी गण उपस्थित थे।
भाटापारा शाखा नहर का पानी पहली बार कोलिहा व ढाबाडीह पहुंचा, विधायक शर्मा ने पूजा अर्चना कर समृद्धि की कामना की
