तरेंगा स्कूल के प्रधान पाठक को दी गई विदाई

भाटापारा। गोगिया पारा तरेंगा स्कूल के प्रधान पाठक प्रकाश चंद्र तिवारी 31 मार्च दिन बुधवार को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान उन्हें एक कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल में विदाई दी गई कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक गण तरेंगा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे सभी लोगों ने प्रकाश चंद तिवारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । विदाई समारोह कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद थी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे प्रधान पाठक प्रकाश चंद तिवारी ने भावुक होते हुए सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी

Leave a Reply