भाटापारा / जनपद पंचायत के बड़े पंचायत वाले ग्राम मोपका के सरपंच के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया।प्रस्ताव ध्वस्त होने की खबर के बाद गॉव में पूर्व विधायक चैतराम साहू जिंदाबाद के नारे लगाते ग्रामीणों ने अपनी ख़ुशी का इजहार किया। ग्राम पँचायत मोपका की सरपंच कुमारी बाई मनोज टंडन के विरुद्ध ग्राम पँचायत क 17े पंचो ने अविस्वास का आवेदन लगाया था।बुधवार को ग्राम पंचायत मोपका का सम्मेलन पीठासीन अधिकारी तहसीलदार ज्योति मसियारे की उपस्थिति में हुआ। ग्राम के 21 पंचो वाली पंचायत में अविश्वास लाने वालो के पक्ष में कुल 14 मत पड़े जबकि बचाव पक्ष की ओर 7 मत पड़े। प्राप्त मतो के आधार पर पीठासीन अधिकारी ज्योति मसियारे ने लाये गए अविश्वास को ध्वस्त बताते हुए सरपंच कुमारी बाई टंडन की कुर्सी को सुरक्षित होने का निर्णय दिया। विदित हो की मोपका ग्राम पूर्व विधायक चैतराम साहू का गृह ग्राम है और सरपंच के विरूद्ध लाये गए अविश्वास को ध्वस्त कराने में पूर्व विधायक चैतराम साहू और उपसरपंच संतोष साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यही कारण है जब बुधवार को पंचायत भवन में पंचायत प्रतिनिधियो का विशेष सम्मेलन चल रहा था और मतदान के पश्चात आई रिपोर्ट के बाद ग्राम के लोगो ने पूर्व विधायक चैतराम साहू जिंदाबाद के नारे लगाये। मोपका सरपंच कुमारी बाई टंडन और उपसरपंच संतोष साहू को पूर्व विधायक चैतराम साहू का आशीर्वाद मिला हुआ है।
मोपका सरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त
