राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने शाला प्रांगण में रंग रोगन के साथ वृक्षों की घेराई तथा दीवारों पर चित्रात्मक सुविचार लिखे

भाटापारा। दाऊ कल्याण सिंह कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र भाटापारा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन अधिष्ठाता डॉ राजेंद्र लाकपाले के मार्गदर्शन में सभी स्वयंसेवको द्वारा शाला प्रांगण में अपनी उपस्थिति पश्च्यात प्रांगण की रंग रोगन की गई साथ ही साथ वृक्षो की घेराई एवं पोताई तथा दीवारों पे चित्रात्मक सुविचार व चार सोख्ता गढ्ढो का निर्माण किया गया | प्राथमिक शाला बोरसी ‘ब’ की प्रधान पाठिका श्रीमति चमेली गायकवाड़ हमारे बीच उपस्थित हुई और शाला में हो रहे कार्य का निरीक्षण उनके द्वारा किया गया व कार्यो की सराहना की गई |
महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी विकास निर्मलकर,आलोक घोष,राहुल नेताम, रोहन हरिवंश, दीप्ति दिवाकर,आरती द्वारा मिनी माता स्वसहायता समूह की महिलाओं को मशरूम उत्पादन तकनीक व वर्मी कम्पोस्ट का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही साथ उसके बिक्री हेतु उचित स्थान तथा उचित मूल्य के विषय मे अवगत कराया गया इसी तरह बेरोजगारी को दूर तथा रोजगार प्राप्त करने के अवसर प्रदान के उपाय बताया।
साथ ही मध्यभोजन पश्यात बौद्धिक परिचर्चा में प्रोफेसर देवानंद बोरकर जी एवमं हमारे महाविद्यालय के रा.से.यो प्रमुख डॉ.प्रवीण कुमार वर्मा जी उपस्थित रहे जिनके साथ सभी स्वयसेवक बैठ कर कोरोना महामारी के विषय मे चर्चा किया गया एवं सात दिवसीय विशेष शिविर में हो रहे कार्यो की समीक्षा व आगामी योजना मे चर्चा  किया गया एवं अंत मे बृक्षारोपण कर आज के कार्यक्रम का समानप किया गया।

Leave a Reply