भाटापारा/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखली विकास खण्ड भाटापारा में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना निः शुल्क सरस्वती सायकल योजना अंर्तगत विद्यालय के कक्षा नवमीं में अध्ययनरत 39 बालिकाओं को,कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सायकल वितरण किया गया। जनपद सदस्य खोखली श्री रोशन साहू,सरपंच दुर्गा चतुर्वेदी,अध्यक्ष अजीत घृतलहरे सहित विद्यालय के प्राचार्य अनुज राम कुर्रे,सायकल प्रभारी अरुण वर्मा ब्याख्याता चन्द्रप्रकाश ध्रुव,अशोक शर्मा,भूमेश पाण्डे, गायत्री सोनवानी, राजेश्वरी वर्मा,जागृत्ति सोनवानी सहित समिति के सदस्य एवं स्टाफ के लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।
39 बालिकाओं को सायकल वितरण
