वेक्सीन लगाने वालो के सहायतार्थ आगे आया युवा मोर्चा

भाटापारा/ कोविड 19 के संक्रमण से बचाव हेतु देश भर में लगाए जा रहे कोवेक्सिन टीका के तारतम्य में भाटापारा शहर मंडल के दोनो टीकाकरण केंद्रों(नगर पालिका के पीछे स्थित स्कूल एवं मेन हिंदी स्कूल टाकीज लाइन,) प्रदेश भाजपा के निर्देश पर एवं उपाध्यक्ष भाजपा विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा के मार्गदर्शन पर युवामोर्चा के कार्यकरता जिला अध्यक्ष सुनील यदु की अगुवाई में दोनो केंद्रों में अपनी सेवाएं दे रहे है. गौरतलब है कि 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गो का अनिवार्य रूप से टीकाकरण किया जाना है 45 से 60 वर्ष के जिन लोगो को किसी प्रकार के बीमारी से ग्रसित है उनका भी टीकाकरण किया जाना है वही दूसरी ओर शासकीय केंद्रों में निशुल्क एवं विभिन्न निजी चिकित्सालय में 250 रुपये प्रति वैक्सीन टीकाकरण सरकार की ओर से सुनिश्चित किया गया है युवा मोर्चा के उपरोक्त सेवा भावी कार्य को मौका स्थल पर पहुच कर उपाध्यक्ष भाजपा, विधायक शिवरतन शर्मा ने निरक्षण कर भूरी भूरी प्रसंशा की उक्त अवसर पर उन्होंने बताया कि टीकाकरण के समय बुजुर्गो को दस्तावेजी कठनाई आ जाने पर सहायता की आवश्यकता होती है, इसलिए युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण कोविड 19 की चुनोती को स्वीकार कर उपलब्ध रहेंगे ,,आगे विधायक शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन मे सबसे पवित्र और प्रमाणित स्वास्थ्य सेवा का क्षेत्र होता है वर्तमान समय मे जिस गति से कोरोना बढ़ रही  है ऐसे समय मे समाज युवाओं से सेवा का धर्म निभाने की अपेक्षा रखती है उसी के पालनार्थ हमारे युवा कार्यकर्ता सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व का पालन करने सदैव तत्पर रहेंगे ।
उक्त अवसर पर जिला महामन्त्री भाजपा राकेश तिवारी,मंडल अध्यक्ष मनिन्दर गुम्बर,विधायक प्रतिनिधि आशिष जायसवाल, युवामोर्चा शहर अध्यक्ष आशिष टोडर,पार्षद दिलीप यादव,आशिष पुरोहित,नंन्दकिशोर वैष्णव, पिंटू धृतलहरे,शुभम राजपूत,गोपी ध्रुव,विक्की साव,करन,बघेल,ओंकार यदु,रितेश सेन आदि उपस्थित हुए ।

Leave a Reply